7 मई, क़ुमुल मुक़द्दसा ईरान, आज नमाज़ के बाद मदरसए ह़ुज्जतिया में नूर इस्लामिक मिशन के दफ़तर में हिन्दुस्तान के तुल्लाब ने जमा हो कर रसूल (स...) के सहाबी जनाब ह़ुज्र बिन अदी की क़ब्र खोदे जाने और उनके मुबारक जिस्म के अपमान और जनाब जाफर तय्यार (अ स) के ह़रमे मुबारक में आग लगाने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की और इस बात का एलान किया कि हम तुल्लाबे उलूमे दीनिया खामोश नहीं बैठेंगे और इस बात की तरफ़ इशारा किया कि इस पूरी घटना के पीछे विश्व साम्राज्य, सबसे बड़ा शैतान अमेरिका, वहाबियत और सलफियत का हाथ है जो लगातार हमारे मुक़द्दसात का अपमान करते आ रहे हैं और तुल्लाबे हिन्दुस्तान ने इसी जलसे में इस बात का एलान किया कि इंशाअल्लाह 9 मई, जुमेरात को बड़े पैमाने पर मदरसए हुज्जतिया में विरोध प्रदर्शन किया जायेगा जिस में हिन्दुस्तान से आये हुए हुज्जतुल इस्लाम सय्यद तक़ी आग़ा साह़ब भी स्पीच देंगे। निम्नलिखित लोगों ने इस जलसे में शिरकत कीः हुज्जतुल इस्लाम मौलाना सय्याद मुराद रज़ा साह़ब, हुज्जतुल इस्लाम मैलाना सय्यद नुसरत जाफ़री साह़ब, ( मुदीरे अल अस्र फाउनडेशन) हुज्जतुल इस्लाम मौलाना सय्यद मुह़म्मद जाफ़र ज़ैदी साह़ब (मुदीर नूर इस्लामिक मिशन) हुज्जतुल इस्लाम मौलाना सय्यद (मुशाविरे बख़श उरदू ह़रमे ह़ज़रत मासूमए क़ुम (स...) ) हुज्जतुल इस्लाम मौलाना सय्यद अब्बास बाक़री साह़ब मुदीरे अस्सिरात फ़ाउनडेशन) हुज्जतुल इस्लाम मौलाना इक़बाल ह़ैदर साह़ब़ ( मुदीरे अंजुमने तुल्लाबे हिन्दुस्तान ) हुज्जतुल इस्लाम मौलाना सय्यद मुह़म्मद फ़ाएज़ बाक़री जौरासी साह़ब, हुज्जतुल इस्लाम मौलाना सय्यद ह़ैदर अब्बास रिज़वी साह़ब, हुज्जतुल इस्लाम मौलाना सय्यद सना अब्बास ज़ैदी साह़ब, इसके अलावा और भी लोग मौजूद थे और आख़िर में तमाम उलमा ने तमाम मुसलमानों से इस बात की अपील की वह भी अपने इलाक़ो में रसूल (स...) के सहाबी की शान में हुए इस अपमान के लिए विरोध प्रदर्शन करें और अपने ज़िंदा होने का सबूत दें।
6 मई 2013 - 19:30
समाचार कोड: 416971
आज नमाज़ के बाद मदरसए ह़ुज्जतिया में नूर इस्लामिक मिशन के दफ़तर में हिन्दुस्तान के तुल्लाब ने जमा हो कर रसूल (स...) के सहाबी जनाब ह़ुज्र बिन अदी की क़ब्र खोदे जाने और उनके मुबारक जिस्म के अपमान और जनाब जाफर तय्यार (अ स) के ह़रमे मुबारक में आग लगाने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की